{"_id":"6a2818e9b9a084a1b9021912","slug":"allegation-of-rape-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96967-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिसरख कोतवाली क्षेत्र की घटना, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का आरोप है कि 6 जून की रात वह अपने घर में सो रही थीं। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगा।
महिला के अनुसार उसकी हरकत से उनकी आंख खुल गई। आरोपी ने उनका मुंह दबाते हुए धमकी दी कि यदि उन्होंने शोर मचाया तो वह उन्हें जान से मार देगा। आरोपी ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और दुष्कर्म की नीयत से आपत्तिजनक बातें कहीं। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे उनकी मां की नींद खुल गई। महिला की मां वीडियो बनाते हुए कमरे में पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।