फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegation of obstruction in cleaning work

Noida News: सफाई कार्य में बाधा का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Allegation of obstruction in cleaning work
नोएडा। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर सेक्टर के सी-99 निवासी पर सफाई कर्मचारियों को सरकारी कार्य करने से रोकने का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि इस कारण क्षेत्र की नालियों की सफाई प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर नालियां चोक होने से पानी जमा है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि जलभराव और गंदगी से क्षेत्र में बदबू फैल रही है तथा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पत्र में इसे सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर मामला बताते हुए प्राधिकरण से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


नवाब सिंह नागर से की मुलाकात
नोएडा। सेक्टर-56 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से मिले। उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस बीच अध्यक्ष संजय मावी ने नवाब सिंह से सेक्टर की विकास की स्थिति, समस्याओं व अन्य मामलों की जानकारी दी। साथ ही सेक्टर में आकर सेक्टरवासियों से संवाद स्थापित करने का आग्रह भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed