{"_id":"687bb2f7a8240e8a0e06eb2b","slug":"allegation-of-illegal-construction-on-roundabout-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68814-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चकमार्ग पर अवैध निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चकमार्ग पर अवैध निर्माण का आरोप
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। गांव कानपुर में चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आकलपुर हल्का क्षेत्र के लेखपाल पवन दुबे की रिपोर्ट के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने इस सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है।
मनोज कुमार की शिकायत पर उपजिलाधिकारी जेवर ने स्थलीय निरीक्षण कराया जिसमें अवैध कब्जा प्रमाणित पाया गया। इसके आधार पर एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी जारी किया।
हालांकि, आरोप है कि आदेश जारी हुए 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लेखपाल द्वारा दो बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।