Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of fraud

Noida News: फ्लैट बुकिंग के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी

Sun, 05 Oct 2025 07:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोए़डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोए़डा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
allegation of fraud
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैट बुकिंग के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-53 नोएडा में रहने वाले फनिन्द्रा सरकार का कहना है कि जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में अनुज चौधरी नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और कहा कि मैसर्स गायत्री इन्फ्रा प्लानर प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-16 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गायत्री लाइफ नामक प्रोजेक्ट चला रही है। भरोसा करते हुए पीड़ित ने अपनी पत्नी विधिका सरकार के नाम से फ्लैट की बुकिंग कराई। पीड़ित ने करीब आठ लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। शुरुआत में प्रोजेक्ट का निर्माण पूर्ण होने का दिखावा किया गया, लेकिन अक्टूबर-नवंबर 2024 में पता चला कि कंपनी दिवालियापन प्रक्रिया में है। एनसीएलटी के तहत कार्रवाई चल रही है।


जब पीड़ित ने जयकिशन गुप्ता (निदेशक) और अखिलेश गुप्ता (चेयरमैन) से संपर्क किया, तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। अनुज चौधरी गोलमोल उत्तर देता रहा। आईआरपी निलेश शर्मा के अनुसार फ्लैट वर्तमान में आशीष कुमार और श्रीकांत उपाध्याय के नाम पर दर्ज है। पीड़ित ने कंपनी निदेशक व चेयरमैन और जमीन मालिक मैसर्स अनुषा इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed