Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All-weather bulbs will be installed in 305 buses by December.

Noida News: दिसंबर तक 305 बसों में लगेंगे ऑल वेदर बल्ब

Tue, 24 Nov 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
All-weather bulbs will be installed in 305 buses by December.
नोएडा। कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिले में संचालित 305 बसों में दिसंबर तक ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। इससे कोहरे और सामान्य मौसम में भी चालकों को सड़क पर बेहतर दृश्यता मिलेगी।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले बसों में फॉग लैंप लगाने का विकल्प अपनाया जा रहा था। इनमें खामियां सामने आने के बाद ऑल वेदर बल्ब लगाने का निर्णय लिया गया। नोएडा-ग्रेनो डिपो की सभी 305 बसों में बल्ब लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा जिन बसों में रिफ्लेक्टिव स्टीकर कम हैं, उनमें नए स्टीकर लगाए जाएंगे। जिन बसों की साइड लाइट और हेडलाइट टूटी हैं, उन्हें भी सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सिटी बसों के ठहराव के लिए कुछ अस्थायी स्टॉप बनाए गए हैं। इन स्थानों पर सिटी बसें रुकती हैं। कोहरा बढ़ने पर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच खड़ी बसें हादसों का कारण बन सकती हैं। इसे लेकर जब क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई तैयारी नहीं है। हालांकि, अधिक कोहरा पड़ने पर योजना बनाकर बसों के ठहराव की व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed