फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All three corridors of Metro Phase-4 will be ready with Rs 14600 crores

Noida News: 14600 करोड़ से तैयार होंगे मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर

Fri, 04 Apr 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
All three corridors of Metro Phase-4 will be ready with Rs 14600 crores
जापान की एजेंसी से 4309.53 कराेड़ रुपये के कर्ज के लिए हुआ समझौता
विज्ञापन



तीनों कॉरिडोर पर अब शुरू होगा काम, टेंडर प्रक्रिया में आएगी तेजी


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के तीन कॉरिडोर इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, साकेत जी ब्लॉक-लाजपत नगर और रिठाला-नरेला-नात्थुपुरा का निर्माण कार्य अब तेजी से शुरू होगा। इन परियोजनाओं के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के बीच फंड को लेकर सहमति बन गई है। एजेंसी 4309.53 करोड़ रुपये का कर्ज देगी। 27 मार्च को इसके लिए समझौता हुआ है। ऐसे में तीनों कॉरिडोर के निर्माण कार्य से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।




मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि तीनों कॉरिडोर की कुल लागत लगभग 14,600 करोड़ रुपये है। बीते साल लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ व साकेत जी ब्लॉक-लाजपत नगर कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रिठाला-नरेला-नात्थुपुरा कॉरिडोर को मंजूरी को दी गई थी। मौजूदा समय में तीनों कॉरिडोर के निर्माण से पहले प्री-टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इसी साल तीनों कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू होगा। वित्तीय समस्या दूर कर ली गई है। फेज-4 के तीन अन्य कॉरिडोर की बात करें तो जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम, मजलिस पार्क-मौजपुर व तुगलकाबाद-एरोसिटी का निर्माण कार्य 60 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। काम 2026 में पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article