{"_id":"64aac43a99f41ec9e30058ca","slug":"all-schools-in-delhi-closed-today-due-to-rain-noida-news-c-340-1-del1004-18427-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश के कारण आज दिल्ली के सभी स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश के कारण आज दिल्ली के सभी स्कूल बंद
विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक से लेकर प्रिंसिपल तक को दिए सुरक्षा के इंतजाम करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एमसीडी, सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दो दिनों से हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया गया है। सोमवार को मौसम के हालात देखने के बाद ही स्कूल खोलने संबंधित निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, डिस्ट्रिक्ट-जोन, प्रिंसिपल व वाईस-प्रिंसिपल को स्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि स्कूल खुलने से पहले कोई भी ऐसी कमी न रह जाए जो किसी भी तरह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा में खतरा पैदा करे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करवाया जा रहा है। आतिशी ने शिक्षा सचिव से कहा है कि स्कूलों में सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट तैयार करें।