फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alas, my fate... the loan was paid off and neither was the buffalo saved.

Noida News: हाय रे किस्मत... उधार चुका और न ही भैंस बचीं

Sat, 25 Oct 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Alas, my fate... the loan was paid off and neither was the buffalo saved.
गंजडुंडवारा। हाय रे किस्मत... हीरालाल की उधारी चुकी और न ही भैंस बचीं। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला चेती में छप्पर डालकर जैसे-तैसे गुजर बरस कर रहे हैं। उन पर कुछ लोगों की उधारी थी। इसे चुकाने के लिए उन्होंने अपनी दो भैंसे 1.06 लाख रुपये में बेच दीं। सोचा था कि भैंस बेचकर मिले पैसों से उधारी चुका देंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। भैंस बेचकर मिले रुपये समेत अन्य सामान छप्पर में बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लगने से जल गए। अब हीरालाल जले हुए नोट हाथ में पकड़ कर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

नगला चेती गांव निवासी हीरालाल पुत्र काशीराम के छप्पर में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देख पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था। आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

आग से छप्पर में पांच क्विंटल गेहूं, चार चारपाइयां, ओढ़ने-बिछाने के बिस्तर, कपड़े, बर्तन आदि पूरी तरह जल गए। इसके साथ ही छप्पर में उधारी चुकाने के लिए रखे 1.06 लाख रुपये भी जल गए। हीरालाल ने बताया कि उसने उधारी चुकाने के लिए हाल ही में दो भैंसें बेची थीं। इससे मिले रुपये उसने छप्पर में ही रखे थे। दुर्भाग्यवश यह सारी नकदी आग में जल गई। गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित की आर्थिक मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed