फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ajnara Homes Society faces water crisis, residents suffer for hours

Noida News: अजनारा होम्स सोसाइटी में पानी संकट, घंटों परेशान रहे निवासी

Sun, 17 May 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Ajnara Homes Society faces water crisis, residents suffer for hours
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में रविवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक पानी नहीं आने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि पानी नहीं आने की शिकायत मेंटेनेंस प्रभारी से की गई है। हर बार पानी नहीं आने के अलग-अलग कारण लोगों को बताए जा रहे हैंं। उन्होंने बताया कि गंदे पानी के कारण 200 से अधिक लोग बीमार भी हो चुके हैं। उसके बाद भी मेंटेंनेंस की टीम लापरवाही बरत रही है। एओए अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि जिन फ्लैटों में पानी आया भी, वहां गंदे की पानी सप्लाई हुई। सोसाइटी मेंटेनेंस की देखरेख करने वाले राजिंदर कुमारिया ने बताया कि यूजीआर चोक होने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। तकनीकी समस्या को ठीक कराने के बाद कुछ फ्लैटों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed