{"_id":"68bdd35ea4b9cbc8d30df076","slug":"air-service-from-hisar-to-jaipur-from-september-12-ticket-booking-starts-na-news-c-21-hsr1005-704866-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिसार से जयपुर के लिए 12 सितंबर से हवाई सेवा, टिकटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिसार से जयपुर के लिए 12 सितंबर से हवाई सेवा, टिकटों की बुकिंग शुरू
Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जयपुर के लिए 12 सितंबर से शुरू हो रही हवाई सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को शाम 5.35 बजे हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगा जो 6.40 बजे जयपुर पहुंचाएगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर हिसार से जयपुर का किराया 1957 रुपये बताया जा रहा है।
हिसार से जयपुर की करीब 340 किलोमीटर दूरी है। सड़क मार्ग से सफर में छह से सात घंटे लगते हैं। हवाई जहाज से केवल 1 घंटा 5 मिनट में जयपुर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल हिसार रेल व बस सेवा से जयपुर से जुड़ा हुआ है। ट्रेन में जयपुर का किराया (सामान्य श्रेणी) 125 रुपये, स्लीपर में 340, थर्ड एसी में 590 और सेकेंड एसी में 870 रुपये है। वहीं, बस में वाया भिवानी 390 रुपये और वाया झुंझुंनूं 385 रुपये किराया है। ट्रेन और सड़क मार्ग से जयपुर जाने का किराया हवाई सेवा से काफी कम है लेकिन समय में 4-5 घंटे की बचत होगी। हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने हिसार-दिल्ली-अयोध्या-हिसार के लिए 14 अप्रैल को हवाई यात्रा का शुभारंभ किया था। 9 जून को हिसार-चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवा का संचालन भी शुरू कर दिया गया। अगस्त के आखिर तक करीब 2510 यात्री हिसार से अयोध्या के लिए हवाई यात्रा कर चुके हैं। हिसार-चंडीगढ़-हिसार के लिए 500 और हिसार-दिल्ली के लिए 1300 यात्री हवाई सेवा का लाभ उठा चुके हैं।
जम्मू व अहमदाबाद के लिए भी तैयारी
हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने एलांयस एयर को विमान सेवाओं को और विस्तार देने के लिए हिसार से जम्मू के अलावा अहमदाबाद तक विमान यात्रा शुरू करने के लिए अनुरोध पत्र भेजा है। जम्मू और अहमदाबाद के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा का अनुरोध किया गया है। विभाग को अनुमति मिलते ही हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
यह रहेगा शेड्यूल
दिल्ली से जयपुर सुबह 9:40 बजे-सुबह 10:45 बजे
जयपुर से हिसार सुबह 11:10 बजे-दोपहर 12:15 बजे
हिसार से अयोध्या दोपहर 12:35 बजे-दोपहर 2:35 बजे
अयोध्या से हिसार दोपहर 3:00 बजे-शाम 5:00 बजे
हिसार से जयपुर शाम 5:35 बजे-शाम 6:40 बजे
जयपुर से दिल्ली शाम 7:10 बजे-शाम 8:15 बजे
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हिसार से दिल्ली के लिए अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन सीधी हवाई सेवा
12 सितंबर से हिसार से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा सप्ताह में दो के बजाय एक दिन ही संचालित की जाएगी। अभी तक एलायंस एयर की तरफ से सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व रविवार को फ्लाइट है। कंपनी के निर्धारित रूट के अनुसार सुबह दिल्ली से विमान हिसार आता है और यहां से अयोध्या जाता है। इसके बाद यही विमान वापसी में हिसार और यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली के लिए शुक्रवार की उड़ान का रूट बदलकर जयपुर से जोड़ दिया जाएगा। अब सिर्फ रविवार को ही दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
12 सितंबर से जयपुर के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह सेवा फिलहाल सप्ताह में एक दिन मिलेगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
- मोहन यादव, निदेशक, हिसार एयरपोर्ट