फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air quality monitoring station installed near Noida International Airport

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थापित हुआ एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

Thu, 13 Nov 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Air quality monitoring station installed near Noida International Airport
फोटो – वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी से मिलेगी प्रदूषण की सटीक जानकारी
विज्ञापन


पीयूष गौतम
यमुना सिटी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप दयानतपुर गांव में अत्याधुनिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। यह स्टेशन एयरपोर्ट क्षेत्र और आसपास के इलाकों की वायु गुणवत्ता की रीयल-टाइम निगरानी करेगा। पहल को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा।

एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन में लगे उन्नत सेंसर लगातार पीएम 2.5, पीएम 10, तापमान, आर्द्रता और विभिन्न हानिकारक गैसों के स्तर को मापते रहेंगे। प्राप्त आंकड़े प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को दर्शाएंगे, जिससे समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। यह निर्माण गतिविधियों और परिचालन के दौरान पर्यावरणीय मानकों को सुनिश्चित करेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के पहले नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन वाले एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन उस दिशा में ठोस पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन


तकनीकी सटीकता के साथ होगी निगरानी : एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो हवा में मौजूद धूलकणों और विषैली गैसों की मात्रा का सटीक आंकलन करेगा। इससे यह भी पता लगेगा कि प्रदूषण का स्तर किन समयों या गतिविधियों के दौरान अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक गतिविधियों से उत्पन्न प्रदूषण नियंत्रण में मिलेगी मदद : एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन से न केवल निर्माण कार्यों पर निगरानी रखी जाएगी, बल्कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यातायात, हवाई उड़ानों और औद्योगिक गतिविधियों से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के निगरानी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article