फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air quality in Noida and Greater Noida began to deteriorate rapidly.

Noida News: तेजी से बिगड़ने लगी नोएडा-ग्रेनो की हवा

Tue, 22 Sep 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Air quality in Noida and Greater Noida began to deteriorate rapidly.
दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में पहुंचा
विज्ञापन

नोएडा का एक्यूआई 206, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 239 दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सर्दी की औपचारिक शुरुआत से पहले ही वायु प्रदूषण ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सितंबर के महीने में ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा तेजी से बिगड़ने लगी है। दोनों शहरों का एयर क्वाॅलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे सुबह से ही वातावरण में धुंध और प्रदूषण का असर साफ देखा जा रहा है।



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से शाम 4 बजे जारी हुई मंगलवार की रिपोर्ट में नोएडा का एक्यूआई 206 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 239 दर्ज किया गया। वहीं, समीर एप की लाइव रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह से शाम तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। आमतौर पर अक्तूबर के मध्य या नवंबर से शुरू होने वाला यह प्रदूषण इस बार सितंबर से ही बढ़ने लगा है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों और बच्चों को आंखों में जलन और सांस लेने में हल्की तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की धीमी गति और स्थानीय स्तर पर उड़ती धूल व धुएं के कारण प्रदूषक कण जमीन की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन


सितंबर में कई दिन खराब दर्ज हुआ एक्यूआई
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस माह प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले नोएडा में 20 सितंबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी और एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ था। ग्रेटर नोएडा में स्थिति अधिक चिंताजनक रही है। यहां 8, 9, 10, 17, 21 और 22 सितंबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय से पहले लागू हो सकता है ग्रेप
हवा के ऑरेंज जोन में पहुंचने के चलते डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और दमा या सांस के मरीजों को सुबह-शाम खुले में भारी व्यायाम से बचने की सलाह दी है। अगर प्रदूषण का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के नियम लागू करने की नौबत समय से पहले आ सकती है।

समय - नोएडा एक्यूआई - ग्रेटर नोएडा एक्यूआई
दोपहर 12 बजे - 204 - 259
शाम 6 बजे - 207 - 235

सबसे प्रदूषित रहा नोएडा का सेक्टर-125 और नॉलेज पार्क-5
नोएडा के सेक्टर - एक्यूआई
सेक्टर-125 - 230
सेक्टर-62 - 219
सेक्टर-1 - 189
सेक्टर-116 - 188

ग्रेटर नोएडा के क्षेत्र - एक्यूआई
नॉलेज पार्क-3 - 175
नॉलेज पार्क-5 - 294

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed