फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Again Rama contemplated all the body and spoke serious words.Seeing the duel, all the brave men became very tired.

Noida News: बहुरि राम सब तन चितइ बोले बचन गंभीर। द्वंदजुद्ध देखहु सकल श्रमित भए अति बीर॥

Wed, 01 Oct 2025 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Again Rama contemplated all the body and spoke serious words.Seeing the duel, all the brave men became very tired.
निर्णायक मोड़ पर पहुंचा युद्ध, आज होगा पुतला दहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहर में चल रही रामलीला का मंचन आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को विभिन्न मंचों पर लक्ष्मण-मेघनाद, राम-कुंभकरण, राम-रावण युद्ध, सती सुलोचना, अहिरावण वध, लक्ष्मण मूर्छा, संजीवनी बूटी का आना, निंद्रा भंग, हनुमान-मकरध्वज संवाद के दृश्य दिखाए गए। दर्शक प्रसंगों को देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। रामलीला मैदान जय श्री राम के जयघोष गूंज उठे।
ग्रेटर नोएडा के साइट चार, जेवर, रबूपुरा, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सेक्टर पाई एक सहित अन्य स्थानों पर मंचन हुआ। मेलों में लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन व झूलों का लुत्फ उठाया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मेघनाद-वध, सती सुलोचना संवाद, हनुमान-मकरध्वज संवाद, अहिरावण-वध का मंचन किया गया। रावण-राम के युद्ध ने लोगों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

--------------
कुंभकरण के वध के बाद लगे जय श्रीराम के नारे
ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित श्री राधा-कृष्ण पार्क में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेनो वेस्ट की आयोजित रामलीला में लक्ष्मण-मूर्छा, संजीवनी बूटी का आना, कुंभकरण-वध, मेघनाथ-वध, सती सुलोचना संवाद का मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मेघनाथ की शक्ति के कारण लक्ष्मण को मूर्छा आ जाती है। हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आते हैं। कुंभकरण के वध के बाद दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। मेघनाथ वध के बाद सती सुलोचना मेघनाथ के मृत शरीर के पास आती है और मृत्यु का कारण पूछती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो के सेक्टर पाई एक स्थित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने बताया कि लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच भयंकर युद्घ होता है। युद्ध को देखने के लिए देवता भी आ जाते हैं। लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर करते हैं। इसके बाद युद्ध में कुंभकरण का वध होता है।
--------------
वानरों ने किया सेतु का निर्माण
सेक्टर साइट-4 में चल रही श्री रामलीला में शरणागत हुए विभीषण के प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मेघनाद, लक्ष्मण युद्ध और कुंभकरण वध ने रोमांचित कर दिया। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि रावण ने विभीषण को लंका से निकाल दिया। ग्रेनो वेस्ट के पुराना हैबतपुर में श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रहे श्री रामलीला मंचन में मेघनाथ वध, सती सुलोचना संवाद, अहिरावण वध की प्रस्तुति दी गई। कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने बताया कि मेघनाथ व लक्ष्मण के बीच युद्ध में मेघनाथ वीरगति को प्राप्त हो जाता है।

-------------
जब मूर्छित हुए लक्ष्मण
दादरी (संवाद)। अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज के परिसर में लव कुश रामलीला कमेटी के मंच पर रामेश्वरम स्थापना के बाद लक्ष्मण-मूर्छा, हनुमान के संजीवनी बूटी लाने समेत कई प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, अध्यक्ष पवन बंसल, महामंत्री केशव गोयल, संदीप, अंकित अग्रवाल, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed