फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After woman's death, vandalism in company, 30 women workers unconscious

Noida News: महिला की मौत के बाद कंपनी में तोड़फोड़, 30 महिलाकर्मी बेहोश

Thu, 28 Dec 2023 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
After woman's death, vandalism in company, 30 women workers unconscious
महिला की मौत के बाद कंपनी में तोड़फोड़, 30 महिलाकर्मी बेहोश
विज्ञापन

- सुपरवाइजर और ठेकेदार पर आईकार्ड छीनकर छुट्टी पर भेजने का आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में तोड़ा दम
- मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में कर्मियों ने किया हंगामा, चार आईसीयू में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-5 स्थित गारमेंट्स कंपनी के सुपरवाइजर और ठेकेदार के डांटने के बाद घर पहुंची महिलकर्मी राजमती (42) की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार शाम उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। महिलाकर्मी की मौत की खबर सुनते ही बुधवार सुबह कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ कर दी। हंगामा कर रहे कर्मचारी मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच कंपनी में काम कर रहीं 30 से ज्यादा महिलाकर्मी बेहोश हो गईं। इनमें से बबली, कमलेश, रजनी और प्रेमलता को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उधर, परिजन राजमती के शव को लेकर पैतृक गांव चले गए हैं। मामले में पुलिस से शिकायत नहीं दी गई है।
मूलरूप से मऊ के इकबालपुर निवासी राजमती पति सुभाष और दो बच्चों के साथ कसाना में रहती थी। वह साइट-5 स्थित गारमेंट्स कंपनी राजलक्ष्मी में काम करती थीं। रोजाना की तरह राजमती मंगलवार को ड्यूटी पर गई थीं। सहकर्मियों ने बताया कि मंगलवार को उनको दिया गया काम अधूरा था, इससे नाराज होकर ठेकेदार व सुपरवाइजर अभद्रता कर पंचिंग कार्ड छीन लिया था। उसे एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया। इससे महिला को गहरा सदमा पहुंचा। तबीयत खराब होने पर राजमती को घर भेज दिया गया। जहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। रविवार रात को उसे कासना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार तड़के करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से महिला की जान जाने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी कंपनी में हंगामा करने लगे। उन्होंने सुपरवाइजर और ठेकेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। अधिकारियों से झड़प होने के बाद कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर मची अफरातफरी के बीच प्रदर्शन कर रहीं करीब 30 महिलाकर्मी बेहोश हो गईं। इनमें बबली, कमलेश, रजनी, प्रेम लता, प्रिया, नीतू, करिश्मा, रजनी, मोनिका, बीना, चांदनी, मीनू आदि समेत अन्य को पांच अस्पतालों में उनको भर्ती कराया। इनमें से चार आईसीयू में भर्ती हैं जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सुपरवाइजर पर लगाया परेशान करने का आरोप
राजमती के देवर जितेंद्र कुमार का आरोप है कि सुपरवाइजर और ठेकेदार कई दिन से महिला को अधिक काम देकर परेशान कर रहे थे। दिया गया काम पूरा नहीं होने पर दोनों अभद्र व्यवहार करते थे। राजमती का आईकार्ड छीनकर एक सप्ताह के लिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। इससे राजमती तनाव में आ गई थी। कुछ देर बार ही बेचैनी बढ़ गई थी। तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोट
महिला की मौत होने पर कर्मचारियों ने कंपनी में मुआवजे के लिए हंगामा किया था। मामले को शांत करा दिया गया है। महिला की हार्टअटैक से मौत होने की जानकारी मिली है। परिजन शव को गांव लेकर चले गए हैं। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा


कोट
महिला कर्मचारी की मौत घर पर तबीयत खराब होने के कारण हुई है। कंपनी में जो कुछ भी हुआ, वह कुछ कर्मचारियों की अफवाह के कारण हुआ। हंगामे के दौरान भीड़ के कारण कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं थीं। कुछ ही देर में सब सामान्य हो गया। महिला के परिजन की हर संभव मदद की जाएगी। - विशाल श्रीवास्तव, एचआर प्रमुख, राजलक्ष्मी कॉटन मिल्स प्राइवेट लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed