Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the village government, independents also took over the college government.

Noida News: गांव की सरकार के बाद महाविद्यालयों की सरकार पर भी निर्दलीयों का कब्जा

Sun, 28 Sep 2025 10:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:23 AM IST
विज्ञापन
After the village government, independents also took over the college government.
एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान मुख्य मार्ग पर रैली निकालते एबीवीपी समर्थक।    संवा - फोटो : संवाद
हल्द्वानी। गांव की सरकार के बाद डिग्री कॉलेजों की सरकार में भी निर्दलीयों का वर्चस्व रहा है। नैनीताल के 12 कॉलेजों में से सात में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा कर अपना दबदबा कायम किया। एबीवीपी ने चार सीटें जीतकर लाज बचाई तो एनएसयूआई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। उसे महज एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। रामनगर, नैनीताल समेत अन्य महाविद्यालयों में निर्दलीयों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


हल्द्वानी के अलावा पतलोट, कोटाबाग, गौलापार में एबीवीपी प्रत्याशी जीते तो नैनीताल और रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने धाक जमाई। नैनीताल में काले झंडे ने एबीवीवीपी, एनएसयूआई को पीछे छोड़ दिया तो रामनगर में एबीवीपी से बागी बने कृष्ण ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबी मराविद्यालय में एबीवीपी ने जीत का क्रम बरकरार रखा। पिछली बार यहां 2023 में सूरज रमोला छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। इस बार अभिषेक गोस्वामी ने एनएसयूआई के कमल बोरा को पराजित कर छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। एबीवीपी ने अभिषेक को चुनाव से काफी पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया था जबकि एनएसयूआई इसमें भी पीछे रही। शुरुआत में निर्दलीय तौर पर तैयारी कर रहे कमल बोरा को आखिरी समय में एनएसयूआई ने अपना प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन




लगातार दूसरी बार एबीवीपी ने जीता अध्यक्ष का ताज
एमबीपीजी कॉलेज में अभिषेक गोस्वामी ने जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा बरकरार रखा। 2024 में चुनाव नहीं हुआ था जबकि 2023 में सूरज रमोला ने एबीवीपी से जीत दर्ज की थी। वहींं एनएसयूआई अपना दस साल का सूखा खत्म नहीं कर सकी है। वर्ष 2015 में एनएसयूआई ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद चुनाव तो लड़ती रही लेकिन कभी निर्दल तो कभी एबीवीपी ने उसे पटखनी दी। इस बार जीत के लिए विधायक से लेकर कांग्रेस के दिग्गज भी सामने आ गए लेकिन निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की समस्याओं का कराएंगे समाधान : अभिषेक
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ने चुनाव जीतने के बाद बातचीत में कहा कि वह छात्र -छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। काॅलेज के छात्रों को शैक्षणिक माहौल मिले इसके लिए काम करेंगे। छात्र सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे। खेलकूद गतिविधि को बढ़ाने के साथ ही छोटी- छोटी जो भी दिक्कत हैं उसे प्राथमिकता के साथ दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed