फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the murder of the married woman, the police station was cordoned off to take action against her in-laws

Noida News: विवाहिता की हत्या के बाद ससुरालियों पर कार्रवाई के लिए घेरा थाना

Sat, 23 Aug 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
After the murder of the married woman, the police station was cordoned off to take action against her in-laws
रूपवास गांव के परिजन सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने, आरोपी पति हिरासत में
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा में पत्नी को जलाकर मारने के मामले में आरोपी पति विपिन भाटी को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। वहीं, रूपवास गांव के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शाम चार बजे कोतवाली पहुंचे। करीब दो घंटे तक कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन को समझा बुझाकर घर भेजा।
हाथों में जस्टिस फॉर निक्की बहन की तख्ती और बैनर लेकर 10 से अधिक बसों, कारों, ट्रैक्टर ट्राली, दोपहिया से 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ किसान संगठन और समाजवादी छात्र से जुड़े लोग भी साथ रहे। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली प्रभारी के कक्ष में घुसकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी ने परिजन को समझाया। इस दौरान प्रदर्शन करने के लिए पहुंची मृतका की बहन कंचन ने बताया कि उसकी बहन को पिछले कई दिन से परेशान किया जा रहा था। साजिश के तहत जलाकर उसकी हत्या की गई है। महिला का पति उसे पूरी रात मारपीट करता था। वह अपनी बहन को इंसाफ दिलाना चाहती है। आरोपियों को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मृतका की मां की वसुंधरी ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से परेशान किया जा रहा था। सास ने साजिश के तहत पुत्री की हत्या कराई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी पति विपिन घटना के बाद दिल्ली जा पहुंचा था। मृतका की सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी का फोन बंद आ रहा है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी के अलावा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाया है
घटना के दौरान घर में मौजूद कंचन ने अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट और आग के हवाले करने का वीडियो भी बनाया था। इस दौरान मृतका का पुत्र भी मौजूद था। शनिवार को महिला को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है पति और मृतका की सास उसके बाल खींचकर मारपीट करते हैं। एक दूसरे वीडियो में महिला आग लगने के दौरान सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला को देखा जा सकता है कि आग में झुलसने के दौरान उसके शरीर के कपड़े भी जल जाते हैं। महिला पूरी तरह से झुलसने के बाद बदहवास हालत में जमीन पर बैठी है। वहीं एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।
-----
क्या है मामलाः
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने अपनी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर-2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से की थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और लाखों का सामान दिया था। इसके बाद भी ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। इस बीच एक कार और दी थी। कई बार पंचायत कर समझौता किया, लेकिन आरोपी ने नहीं माने। गुरुवार शाम पति विपिन ने मृतका की सास दया के साथ मिलकर पुत्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया।

वर्जन
मृतका के पति को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतका के परिजन व अन्य व्यक्ति विवेचना में अच्छी तरह कार्रवाई कराए जाने व कार्रवाई में कोई कमी न किए जाने की मांग को लेकर थाना कासना पर आए थे। उक्त सभी व्यक्ति वार्ता उपरांत पूर्णतः संतुष्ट होकर थाना से वापस चले गए।
-सुधीर कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed