फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the festival of cleanliness, the streets were turned into garbage dumps

Noida News: सफाई के त्योहार के बाद सड़कों को बना दिया कचराघर

Fri, 24 Oct 2025 02:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
After the festival of cleanliness, the streets were turned into garbage dumps
शहर के वि​​भिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


केस-1

गोमतीनगर वार्ड के 5254 मकानों में से 2035 से ही कूड़ा लिया जा रहा है। कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) काम शुरू करने के डेढ़ वर्ष बाद भी सभी घरों तक नहीं पहुंच सकी है। इस कारण सड़कें कूड़े से पटी हैं।

--

केस-2

गोमती वार्ड की एचएएल कॉलोनी, शेखपुर कैसाल, किसान मंडी और जुगौली गांव के 2404 घरों से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। यहां रहने वाले लोग इधर-उधर कूड़ा डालते हैं। सड़कों पर गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन


--

लखनऊ। शहर के ज्यादातर वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। सफाई में सुधार के दावों के साथ आई हैदराबाद की कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) पड़ावघरों से कूड़ा उठाने के साथ घरों से कूड़ा लेने के काम में भी लापरवाही बरत रही है। यही कारण है कि सड़कों पर कचरा सड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के सत्यापन में यह लापरवाही सामने आने पर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बीते शनिवार को रामकी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन कंपनी पर इसका भी असर नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को ज्यादातर वार्डों में कूड़ा उठान की स्थिति बदतर रही। अलीगंज, इंदिरानगर, महानगर, गोमतीनगर में सड़कों पर कूड़े के पहाड़ नजर आए।

--

...तो खुल जाती कंपनी की पोल

भाजपा पार्षद अरुण तिवारी ने बताया कि रामकी के साथ हुए अनुबंध में हर घर पर आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) लगाने का प्रावधान है। हालांकि, कपंनी डेढ़ वर्ष बाद भी इन्हें नहीं लगा सकी है। ऐसा होता तो कंपनी की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और वसूले जा रहे यूजर चार्ज में किए जा रहे खेल की पोल खुल जाती।

--

दावे के मुताबिक नहीं जमा हो रहा यूजर चार्ज

रामकी 90 प्रतिशत घरों से कूड़ा उठाने का दावा करती है, पर उतना यूजर चार्ज जमा नहीं हो रहा। भाजपा पार्षद प्रमोद राजन व अरुण तिवारी ने बताया कि दिसंबर में जोन चार के 10 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बदले 45 लाख रुपये यूजर चार्ज जमा हुआ था, जो जनवरी में 36 लाख ही रह गया। यही हाल जोन तीन, छह, एक और सात में भी रहा। इससे साफ है कि या तो कंपनी घरों से कूड़ा उठाने की गलत रिपार्ट बनाकर भुगतान ले रही है या यूजर चार्ज जमा करने में घपला कर रही है। भाजपा पार्षद मान सिंह, प्रमोद व प्रदीप शुक्ला टिंकू का कहना है कि वे कई बार मामले को सदन में उठा चुके हैं, लेकिन निगम प्रशासन कंपनी पर मेहरबान है। रामकी के आने के बाद सफाई व्यवस्था और बदतर हो गई है।

--

सड़कों और फुटपाथों लगे कूड़े के ढेर

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-2 में फुटपाथ, सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं निकला। जानकीपुरम विस्तार सयुंक्त कल्याण महासमिति के महासचिव वीके पांडेय ने कहा कि सफाई नहीं हुई तो समिति आंदोलन करेगी। इलाके में आने वाले जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार भी किया जाएगा।

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। 

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। 

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। 

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। 

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। 

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed