फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After seven days, the temperature will fall below 8 degrees, increasing the chill.

Noida News: सात दिन बाद 8 डिग्री के नीचे गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन

Sat, 29 Nov 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
After seven days, the temperature will fall below 8 degrees, increasing the chill.
-मौसम विभाग के अनुसार, 4-5 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

-अभी फिलहाल ठंड और हल्के कोहरा छाने का है अनुमान


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह में हल्की से मध्यम धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। 4 से 5 दिसंबर तक तापमान में बदलाव आएगा, जो 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दूसरी ओर, राजधानी में खिली धूप के बाद भी ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में न्यूनतम के साथ-साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट है।

शनिवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.1 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही। वहीं, रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 10.4, पालम में 11.3 और आया नगर में 10.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि रविवार को सुबह धुंध व कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में और ठंडा होगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 3 दिसंबर तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद इसमें तेजी से गिरावट आएगी। आईएमडी के अनुसार, 4 और 5 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसी दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान के भी 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। कुल मिलाकर संकेत ठंड के बढ़ने के हैं। उत्तर पश्चिमी भारत और पहाड़ों पर किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हाल के दिनों में नहीं हुई है। इससे हवा में नमी कम होने और पछुआ हवाओं के कारण सूखी सर्दी बढ़ने के संकेत हैं। इससे दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में घने कोहरे का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article