{"_id":"6a01ea31b1124b3a2001e49f","slug":"after-relief-temperature-rises-again-rain-and-storm-expected-today-noida-news-c-1-noi1095-4267242-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राहत के बाद फिर बढ़ा तापमान, आज बारिश-आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राहत के बाद फिर बढ़ा तापमान, आज बारिश-आंधी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कुछ दिनों की राहत के बाद सोमवार को फिर तापमान में बढ़त दर्ज के साथ भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री रहा। दोपहर के वक्त सड़कों पर कम आवाजाही रही, जबकि जरूरी काम से बाहर निकले लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर, छाता और पानी की बोतल साथ लेकर निकले। देर शाम तक मौसम गर्म रहा और लोग उमस महसूस करते रहे।
इन सबके बीच मंगलवार को गर्म मौसम से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश और आंधी के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार बिजली कड़कने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वहीं, दूसरी ओर तापमान बढ़ने के साथ ही शहर की वायु गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। जहां रविवार को नोएडा का एक्यूआई 133 और ग्रेटर नोएडा का 138 था, वहीं, सोमवार को दोनों शहरों का एक्यूआई बढ़कर 149 पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ती गर्मी और धूल के कारण हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।