फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After petrol and diesel, now CNG prices have also increased.

Noida News: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़े

Tue, 26 May 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
After petrol and diesel, now CNG prices have also increased.
फोटो ---
विज्ञापन

मंगलवार को दो रुपये की बढ़ोतरी के साथ 91.70 रुपये प्रतिकिलो पहुंची सीएनजी, 15 दिन में चौथी बार बढ़ी कीमत
परिवहन निगम की 305 बसों से लेकर 18 हजार सीएनजी ऑटो चलाना होगा महंगा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सोमवार को पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब मंगलवार को सीएनजी के दाम में भी 2 रुपये का इजाफा हुआ है। ऐसे में जिले के करीब 1.35 लाख सीएनजी चलित वाहन प्रभावित होंगे। बता दें, जिले में करीब पांच लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा होने के नाते और चार साल पहले तक सीएनजी वाहनों की खूब मांग बढ़ी थी। लोगों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के एवज में किफायती सीएनजी ईंधन को ज्यादा पसंद किया। साल 2021-22 से नोएडा में इनकी संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा। यही कारण है वर्तमान में पेट्रोल चलित वाहनों के मुकाबले दस फीसदी वाहन सीएनजी चलित पंजीकृत हैं। खासकर नोएडा में प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी प्रदूषण रहित ईंधन वाले वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके चलते परिवहन निगम की बसों से लेकर सीएनजी ऑटो शहर में सबसे ज्यादा नजर आती है। वहीं लोगों ने पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी किफायती होने के चलते अपने अपने कॉमर्शियल वाहनों में सीएनजी फिट कराई। यह चलन भी तेजी से बढ़ा। हालांकि वर्तमान में अब सीएनजी के दाम भी पेट्रोल-डीजल के दामों के करीब पहुंचने लगे हैं। जहां पेट्रोल के दाम 102 प्रति किलो लीटर वहीं सीएनजी के दाम 91.70 रुपये प्रति किलो ग्राम पहुंच चुका है। यानी कि सिर्फ 10 रुपये की दूरी बची है, जबकि चार साल पहले यही दूरी 20 रुपये से ज्यादा थी।
विज्ञापन


रोजाना होती है करीब 5 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, रोजाना करीब 5 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। यहां सबसे प्रमुख सीएनजी स्टेशनों में से सेक्टर 53, 71, 51 122 व अन्य पंप शामिल हैं। जहां सबसे ज्यादा खपत होती है। इसके अलावा बाहर से आने वाले सीएनजी चलित वाहन भी यहां आकर सीएनजी भरवाते हैं, जिससे यहां के पंपों पर लोड ज्यादा बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के परिवहन निगम पर पड़ेगा सीएनजी महंगी होने का भार

बता दें, यूपी रोडवेज की जिले में 305 बसें संचालित होती हैं। इनमें से अकेले 188 बसें नोएडा से संचालित होती हैं। यह सभी बसें सीएनजी चलित हैं। ऐसे में सीएनजी के दाम बढ़ने से सीधा असर निगम की आर्थिक क्षमताओं पर पड़ेगा। अकेले नोएडा डिपो की बसें रोजाना औसतन 13.50 हजार किलोग्राम सीएनजी की खपत करती हैं। यह बसें कई लंबे रूट पर भी जाती हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उन्होंने यात्रा के दाम बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया है, यह निर्णय मुख्यालय स्तर से ही होगा।

---

अब समझें पिछले 15 दिनों में सीएनजी की स्थिति
दिन बढ़त
26 मई 2 रुपये
23 मई 1 रुपये
18 मई 1 रुपये
15 मई 2 रुपये
-----------------
क्या है गौतमबुद्ध नगर में वाहनों की स्थिति
कुल सीएनजी वाहन : 135057
कुल इलेक्ट्रिक वाहन : 56045
कुल पेट्रोल वाहन : 964288
कुल डीजल वाहन : 131290
कुल वाहन : 1286680


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed