{"_id":"65844054f45ddea7d40448f4","slug":"after-ghaziabad-corona-case-found-in-noida-also-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: सात माह बाद नोएडा में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, गुरुग्राम की एक कंपनी में करता है काम; अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: सात माह बाद नोएडा में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, गुरुग्राम की एक कंपनी में करता है काम; अलर्ट जारी
Thu, 21 Dec 2023 07:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:10 PM IST
सार
दिल्ली-गाजियाबाद के बाद नोएडा में भी कोरोना का एक केस मिला है। बताया जा रहा है कि यह शख्स गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में करीब सात माह बाद कोरोना का मरीज मिला है। सेक्टर-36 निवासी संक्रमित मरीज (54) गुरुग्राम की बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते हैं। वह पिछले सप्ताह नेपाल से वापस आए थे। तबीयत खराब होने पर बुधवार को निजी लैब में जांच कराई थी। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने वैरिएंट पता करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मरीज का नमूना दिल्ली भेजा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति की सेहत ठीक है। उसके परिवार के अन्य लोगों में कोई लक्षण नहीं मिला है। फिलहाल घर पर इलाज करा रहे मरीज को परिजनों से अलग रहने की सलाह दी गई है। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग जरूरी कदम उठाएगा। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि केस आने के बाद से जिले में कोविड की जांच बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार करें की सलाह दी है।
विज्ञापन
कोविड नियम दूर रखेंगे संक्रमण
बाहर जाएं तो मास्क पहनें
क्रिसमस और नए साल के जश्न के मौके पर भीड़ में जाने से बचें
सार्वजनिक जगहों पर हैंडरेल आदि छूने के बाद सैनिटाइजर का उपयोग करें
साबुन या हैंडवाश से हाथ धोएं
सामाजिक दूरी का पालन करें
फ्लू जैसे लक्षण होने पर कोविड जांच कराएं
देश में तेजी से बढ़ रहा है वैरिएंट
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। वहीं देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2669 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई है। केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है।