फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After getting admission in NCWeb college, no permission to change will be given.

Noida News: एनसीवेब के कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद नहींं मिलेगी बदलने की अनुमति

Wed, 19 Jun 2024 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
After getting admission in NCWeb college, no permission to change will be given.
-एनसीआर नहीं, केवल एनसीटी की लड़कियां ही ले सकती हैं दाखिला
विज्ञापन


-डीयू की ओर से दाखिला संबंधी जानकारी देने को आयोजित किया गया वेबिनार
-केवल बारहवीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से होता है दाखिला

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) के 26 कॉलेजों (सेंटर) में दाखिला हो जाने के बाद छात्राओं को सेंटर बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी। जहां दाखिला मिल जाए वहां दाखिला लेना पड़ेगा। यही नहीं, एनसीवेब में एनसीआर की नहीं, बल्कि मात्र एनसीटी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली) की लड़कियां ही दाखिला ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली का कोई आवासीय पता जमा कराना होगा। यहां दाखिला केवल बारहवीं के अंकों के आधार पर तैयार कट ऑफ से होता है।

डीयू ने बुधवार को एनसीवेब की दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए वेबिनार आयोजित किया। इस मौके पर एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने छात्राओं को जानकारी प्रदान कर उनके सवालों के जवाब दिए। प्रो. भट्ट ने बताया कि एनसीवेब में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर नहीं होगा। यहां दाखिले के लिए 12वीं के अंकों के आधार पर कट ऑफ जारी की जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एक सवाल के जवाब में बताया कि यहां केवल दिल्ली में रहने वाली लड़कियां ही दाखिला ले सकती हैं। यहां दाखिले के लिए छात्राओं के पास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आवासीय पते का प्रूफ होना चाहिए।
विज्ञापन

मालूम हो कि अभी एनसीवेब में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह उन छात्राओं के लिए है जो कि नियमित कॉलेजों में दाखिला नहीं लेती और पढ़ाई के साथ-साथ कोई काम करती हैं। एनसीवेब की कक्षाएं शनिवार व रविवार को होती हैं और डिग्री भी डीयू की मिलती है। एनसीवेब में हाॅस्टल का प्रावधान नहीं है क्योंकि इसमें दिल्ली की छात्राओं को ही दाखिला मिलता है। हालांकि इस बार एनसीवेब प्रशासन डीयू की ई-लाइब्रेरी व जर्नल्स का ई एक्सेस भी छात्राओं को दिलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed