फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After dispute with wife man stabbed his sister-in-law committed suicide by jumping from 16th floor

शत्रुघ्न सिन्हा ये क्या किया?: पत्नी से हुआ विवाद साली को मारा चाकू, फिर लगा दी 16वीं मंजिल से छलांग; Video

Tue, 27 Jan 2026 10:38 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 27 Jan 2026 10:38 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने साली को चाकू मार दिया। वारदात के बाद इंजीनियर ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में घरेलू कलह, बेरोजगारी और शराब के नशे में विवाद बढ़ा। 

विज्ञापन
After dispute with wife man stabbed his sister-in-law committed suicide by jumping from 16th floor
16वीं मंजिल से कूदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी के टॉवर नंबर-सी में मंगलवार शाम एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी से विवाद के बाद साली को चाकू मारकर 16वीं से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि साली को चाकू मारने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। गिरफ्तारी और बदनामी के डर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस के आने से पहले आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शत्रुघ्न सिन्हा (38) मूल निवासी पटना बिहार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

11 साल पहले ही थी शादी
पुलिस का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। करीब 11 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद एक 8 साल का लड़का भी है। वह पिछले छह माह से बेरोजगार थे। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। उसकी पत्नी भी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के वक्त पति ने शराब पी रखी थी 
पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। पिछले कई दिन से घर पर उनकी साली भी आई है। आत्महत्या से पहले शत्रुघ्न ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। पत्नी की बहन (साली) बीच-बचाव के लिए आगे आई तो उस पर भी हमला किया गया। आरोपी ने साली पर सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ पर वार कर दिया। इससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले दे दी जान
आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने पर पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम के आने से पहले ही शत्रुघ्न फ्लैट के गेट को बंद कर बालकनी में जा खड़ा हुआ। फिर कुछ ही पलों में बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल ले जाय गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस का बयान
एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह, छह समय से बेरोजगारी और शराब के नशे बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पत्नी और साली पर हमले के आरोपों की भी जांच की जा रही है। साली को आई चोटों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। मामले में अभी कोई परिजन ने लिखित तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed