फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After 31 march all government services will get from ppp

31 मार्च के बाद सभी सरकारी सेवाएं पीपीपी से ही मिलेंगी

Fri, 08 Jan 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
After 31 march all government services will get from ppp
31 मार्च के बाद सभी सरकारी सेवाएं पीपीपी से ही मिलेंगी
विज्ञापन

नूंह । राज्य सरकार ने अब परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) बनवाना अनिवार्य कर दिया है। 31 मार्च के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सिर्फ परिवार पहचान पत्र से ही मिलेगा। यह बातें जिला सचिवालय में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहीं।
उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के बिना अब पेंशन के लिए आवेदन भी नहीं कर सकेंगे। यदि कोई लाभार्थी परिवार पहचान पत्र को अपनी पेंशन के साथ लिंक नहीं कराता है तो उसे पेंशन लेने में परेशानी आ सकती है। जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कराने के लिए भी परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। जिले में अब तक 162449 परिवारों के पहचान पत्र बन चुके हैं। हरियाणा सरकार ने 2 जनवरी 2020 में परिवार पहचान पत्र बनवाने की घोषणा की थी। जिले के विभिन्न स्थानों पर खुले कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर इसे फ्री में बनवाया जा सकता है। इस पहचान पत्र में मुखिया और उसके परिवार के सभी सदस्यों का पूर्ण विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन

पीपीपी में सभी दस्तावेज की होगी जानकारी
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि लोगों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल हरियाणा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पहचान पत्र में सभी दस्तावेज की एकीकृत जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed