फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After 27 years, 845 people will get the ownership rights of their houses.

Noida News: 27 साल बाद मिलेगा 845 लोगों को आशियाने का मालिकाना हक

Tue, 05 Mar 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
After 27 years, 845 people will get the ownership rights of their houses.
27 वर्ष बाद मिलेगा 845 लोगों को आशियाने का मालिकाना हक
विज्ञापन

- शहर की सबसे पुरानी सोसाइटी है सीनियर सिटीजन को मिला कंप्लीशन सर्टिफिकेट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की सबसे पुरानी हाउसिंग सोसाइटी सीनियर सिटीजन को प्राधिकरण ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इससे सोसाइटी के निर्माण के करीब 27 वर्ष बाद 845 लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। सोसाइटी के सचिव यश बिसारिया ने बताया कि प्राधिकरण की स्थापना के कुछ दिन ही सीनियर सिटीजन सोसाइटी का आवंटन 1996 में किया गया था। जिस समय में शहर में लोग नहीं दिखते थे उस वक्त यह सोसाइटी 60,702.84 वर्ग मीटर में बनाई गई। इसमें 845 फ्लैट हैं। निर्माण के दौरान सोसाइटी के मालिक का निधन हो गया था। इसके चलते सोसाइटी अधूरी रह गई थी और चलते हुए कंप्लीशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिल सका। मगर बाद में निवासियों ने मिलकर सोसाइटी की समस्या को दूर करने के लिए आरडब्लूए का गठन किया और इसके बाद समस्याएं दूर कराई गई। अब निवासियों की मेहनत रंग लाई है। प्राधिकरण की नियोजन विभाग की महाप्रबंधक लीन सहगल ने सोमवार को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इस पर सोसाइटी के निवासियों ने सचिव यश बिसारिया को गुलदस्ते भेंट कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed