फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Afghanistan-New Zealand Test: First day's play could not be played due to wet field

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट: मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका पहले दिन का खेल

Mon, 09 Sep 2024 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan-New Zealand Test: First day's play could not be played due to wet field
दिन भर में छह बार किया गया मैदान का निरीक्षण, शाम को बारिश से फिर गिला हुआ मैदान, आज भी मैच होने की संभावना कम
विज्ञापन

अगर मैदान सूखा तो सुबह 30 मिनट पहले शुरू होगा खेल, 9 बजे होगा टॉस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का पहला दिन मैदान गीला होने के कारण बर्बाद हो गया। मैच रेफरी और अंपायर ने दिन भर में छह बार मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान को सुखाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं होने सका। इस कारण शाम 4 बजे दिन का खेल बिना गेंद फेंके समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। वहीं, अब मंगलवार को मैच के दूसरे दिन का खेल 30 मिनट पहले शुरू होगा। हालांकि, उसकी संभावना भी कम हैं। शाम को हुई तेज बारिश से मैदान फिर तालाब बन गया है। ऐसे में उसको सुबह तक सुखाना मुश्किल होगा।

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर सोमवार सुबह 10 बजे से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होना था। सुबह साढ़े नौ बजे टॉस से पहले अंपायर और मैच रेफरी ने मैदान का निरीक्षण किया। मैदान काफी गीला था। सीमा रेखा के पास पवेलियन से लेकर न्यूजीलैंड टीम के डग आउट तक काफी दलदली जमीन थी। क्षेत्ररक्षण के दौरान वहां खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना अधिक थी। इस कारण मैच को शुरू नहीं किया गया। अंपायर्स ने 10 बजे फिर से मैदान का निरीक्षण करने का फैसला लिया। उसके बाद स्टेडियम स्टॉफ ने सुपर सॉपर के अलावा अन्य माध्यमों से मैदान को सुखाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंपायर्स और मैच से जुड़े अधिकारियों ने मैच को शुरू करने की पूरी कोशिश की। इसके लिए सुबह 10, 11:30, एक, दो, तीन और 4 बजे मैदान का निरीक्षण किया गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और स्टेडियम स्टॉफ मैदान को तैयार नहीं कर सका। हार कर अंपायर्स ने 4 बजे बिना गेंद फेंके ही दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी। दोनों टीम के खिलाड़ी खेल शुरू नहीं होने से निराश दिखे। सबसे अधिक अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ी मैच को लेकर उत्साहित थे, लेकिन खेल शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

--------------------

लंबी लाइन लगाकर मैच देखने पहुंचे पर मायूसी लगी हाथ
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच से ग्रेटर नोएडा में करीब चार साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। मैच को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। अफगानिस्तान टीम के समर्थक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे। सुबह से ही गेट नंबर एक पर दर्शकों की लाइन लग गई। निशुल्क टिकट लेने के बाद दर्शकों को प्रवेश दिया गया। उमस और गर्मी के बीच दिन भर दर्शकों ने मैच शुरू होने का इंतजार किया, लेकिन उनको मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
50 रुपये में बिकी 10 रुपये वाली पानी की बोतल

दर्शकों को मैच भले ही निशुल्क देखने की सुविधा मिली है, लेकिन मैदान के अंदर उनकी जेब काटने की पूरी तैयारी की गई है। दर्शकों को मैदान के अंदर केवल मोबाइल फोन और निशुल्क टिकट के साथ प्रवेश दिया गया। बाकी पानी की बोतल तक अंदर नहीं ले जाने दी गई। अंदर खाने और पीने के स्टॉल लगे थे, लेकिन उन पर पानी भी अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। गर्मी में लोगों को मजबूर होकर 10 रुपये वाली पानी की बोतल 50 रुपये में खरीदनी पड़ी। वहीं, दर्शकों के लिए माउंट पर टेंट लगाए गए, लेकिन वहां पंखे व कूलर की व्यवस्था नहीं की गई।

---------------
निशुल्क पास की कालाबाजारी में लगे रहे लोग

मैदान में मैच निशुल्क देने की व्यवस्था थी, लेकिन उसके लिए गेट नंबर के पास बने काउंटर से पास लेना था। इस व्यवस्था को दोपहर करीब दो बजे बंद कर दिया गया। उसके बाद भी दर्शक पहुंचे, लेकिन उनको पास नहीं मिला। इसका फायदा कुछ लोगों ने उठाया और पास को 500 रुपये तक बेचा। हालांकि, मैच शुरू नहीं होने के कारण लोगों ने ब्लैक में पास नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed