फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Afghanistan-New Zealand Test: First day's play could not be played due to wet field

Noida News: बलदेव जन्मोत्सव पर दाऊजी मंदिर में 164वां विशाल छठ मेला शुरू

Mon, 09 Sep 2024 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan-New Zealand Test: First day's play could not be played due to wet field
17 सितंबर को श्रीकृष्ण, बलदेव व मां काली की शोभायात्रा के साथ होगा समापन
विज्ञापन


मेले में महिला-पुरुष कबड्डी, कुश्ती और रागनी की प्रतियोगिता का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। प्राचीन दाऊजी मंदिर पर सोमवार को विधि विधान से हवन पूजन के बाद बलदेव जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव से पहले पूरे मंदिर परिसर को फल बंगला बनाकर सजाया गया। दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश शर्मा ने मंदिर की प्राचीर पर ध्वजारोहरण करते हुए मेले की विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। गोपालानंद महाराज ने श्रीकृष्ण और बलदेव महाराज की महिमा पर प्रवचन दिया।

सोमवार सुबह से ही दाऊजी मंदिर पर बलदेव जन्मोत्सव मनाने आने वाले भक्तों की भीड़ पहुंची थी। मंदिर में एडवोकेट दिव्यांशु शर्मा की तरफ से भव्य फूल बंगला बनवाकर मंदिर को सजाया गया था। ठीक दोपहर 12 बजे बलदेव महाराज का जन्मोत्सव मनाते हुए उनके विग्रह की आरती पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर दो बजे से दाऊजी स्टेडियम में महिला कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें दिल्ली से चांदगीराम अखाड़ा की टीम, यूपी पुलिस की महिला कबड्डी टीम और हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल की महिला कबडडी टीमें पहुंची। पहले दिन बारिश की वजह मात्र दो मैच ही हो पाए। पहला मैच प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर और एसबी इंटरनेशनल बागपुर, हरियाणा के बीच हुआ जिसमें प्रज्ञान पब्लिक स्कूल विजेता रही। दूसरा मैच मथुरा एकेडमी और देव भड़ाना दिल्ली के बीच हुआ जिसमें मथुरा की टीम विजेता रही। बाहर से आए खिलाड़ियों के लिए प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में खान-पान का प्रबंधन किया गया है। रात नौ बजे से स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा रागनी मुकाबला प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बनवारीलाल शर्मा, अनिल शर्मा, यादव किशोर शर्मा, हरीश शर्मा, ओमदत्त शर्मा, शिवकुमार शर्मा, हरेंद्र शर्मा, यशु शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed