फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   affair with wife

Noida News: पत्नी से करता था बात, मॉल घूमने आए युवक को पीटकर किया अधमरा

Fri, 08 Aug 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
affair with wife
फोटो
विज्ञापन

-नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने आरोपी को सफीपुर कट से गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पत्नी से बात करने के शक में एक व्यक्ति ने अंसल प्लाजा मॉल में घूमने आए एक युवक की पिटाई कर अधमरा कर दिया। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को सफीपुर कट के पास से नवादा दनकौर के रहने वाले आरोपी लक्ष्मण (29) को गिरफ्तार किया है।
नवादा दनकौर का सौरभ बीते बुधवार को किसी कार्य से अंसल प्लाजा मॉल आया हुआ था। वहीं पर दनकौर का मोहन अपने दो से तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। मॉल परिसर में सौरभ और मोहन के बीच किसी बात को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया। जिसके बाद मोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर सौरभ के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ित के पीड़ित के पैर, हाथ में चोट आई है। पीड़ित की स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है। परिजन की शिकायत पर बीएनएस थाना नॉलेज पार्क में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में मोहन के छोटे भाई लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद ने बताया कि सौरभ और लक्ष्मण के बीच पहले भी कई बार आपसी विवाद हो चुके हैं। आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से बात करना कम नहीं होने पर किया वार
पुलिस की जांच में पता चला है कि सौरभ आरोपी लक्ष्मण की पत्नी से बात करता है। यह बात लक्ष्मण के अलावा उसके परिवार के लोगों को पसंद नहीं थी। पूर्व में हुए विवाद को लेकर गांव में पंचायत हो चुकी है। लेकिन सौरभ का लक्ष्मण की पत्नी से बात करना कम नहीं हुआ। इस बात के कारण आरोपी पीड़ित से रंजिश रखते थे।

आई फोन लेने अंसल प्लाजा गया था
पीड़ित के छोटे भाई गौरव कुमार के मुताबिक सौरव घर से बाइक पर सवार होकर आईफोन लेने अंसल प्लाजा मॉल आया था। तभी वहां कार में सवार पंकज, अभी, लक्ष्मण व मोहन समेत दो अन्य अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन कार में डाला। आरोपियों ने सौरव को जंगल में ले जाकर तमंचे, हॉकी, डंडों और सरियों से बुरी तरह पीटा। लहूलुहान हालत में अधमरा समझकर उसकी गले की करीब दो तोला सोने की चेन, आईफोन-16 और बीस हजार रुपये नकद लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने उसे मरा समझकर दनकौर कस्बे के झाझर रोड पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed