फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AFC gates to be replaced on Noida Metro; travel with NCMC cards also possible.

Noida News: नोएडा मेट्रो में बदलेंगे एएफसी गेट, एनसीएमसी कार्ड से भी होगा सफर

Sat, 11 Jul 2026 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
AFC gates to be replaced on Noida Metro; travel with NCMC cards also possible.
नोएडा मेट्रो में बदलेंगे एएफसी गेट, एनसीएमसी कार्ड से भी होगा सफर
विज्ञापन

-एनएमआरसी ने लिया निर्णय, करीब 23 करोड़ रुपये से इस बदलाव में खर्च का अनुमान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने अपने सभी 21 स्टेशनों पर लगे 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेटों को बदलने और उन्हें पूरी तरह हाईटेक करने का निर्णय लिया है। इस बड़े बदलाव के बाद यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) यानी 'वन नेशन, वन कार्ड' के जरिए नोएडा मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

एनएमआरसी जेवर में शुरू हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालन व मौजूद एएफसी गेट में बार-बार आने वाली तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए यह बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। एजेंसी चयन के लिए एनएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है। 30 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि चुनी जाने वाली एजेंसी को सभी एएफसी को एनसीएमसी के लिए तैयार करना होगा। इसके साथ ही अगले चार साल देखरेख भी करनी होगी। 2019 में एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था। मौजूदा एएफसी गेट उस समय के हैं। इनको बीच में ऐप के लिए जरूर अपग्रेड करवाया गया था। लेकिन कई स्टेशन पर यह गेट काम न करने की समस्या लगातार सामने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed