{"_id":"5fdba4698ebc3e41a73fb89b","slug":"advocate-killed-by-shooting-three-bullets-as-soon-as-he-leaves-home-grnoida-news-noi5545472133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलते ही अधिवक्ता की तीन गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलते ही अधिवक्ता की तीन गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
मृतक अधिवक्ता फतेह मोहम्मद खान का फाइल फोटो ।
- फोटो : Grnoida
घर से निकलते ही अधिवक्ता की तीन गोलियां मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थानाक्षेत्र के सेक्टर-36 में घर से निकलते ही अधिवक्ता फतेह मोहम्मद खान की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और पुलिस की विशेष टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिवक्ता संपत्ति विवाद से जुड़े केस लड़ते थे और रियल एस्टेट में भी निवेश करते थे। आशंका है कि इसी के कारण उनकी हत्या की गई है। परिजनों ने मामले में एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और खुलासे का दावा कर रही है।
मूल रूप से रबूपुरा के खेरली भाव निवासी फतेह मोहम्मद खान कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। पहले वह किराये पर रहते थे, लेकिन अब सेक्टर-36 में निर्माणाधीन मकान में रह रहे थे। मकान में लकड़ी आदि का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह अधिवक्ता ने अपने एक मुवक्किल को घर बुलाया था। मुवक्किल साथ ही उन्हें दादरी एसडीएम के दफ्तर जाना था। घर पर चाय पीने के बाद अधिवक्ता मुवक्किल के साथ सुबह तकरीबन 10:15 बजे घर से निकले थे। घर के बराबर में बने पार्क को पार कर वह सर्विस रोड पर पहुंचे थे, तभी एक पैदल हमलावर ने उनके सीने में दो गोलियां मारीं। इससे अधिवक्ता गिर पड़े। इसके बाद हमलावर ने उनके सिर में सटाकर एक और गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार, डीसीपी राजेश कुमार सिंह, एडीसीपी विशाल पांडे, साइबर, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अधिवक्ता ने दो निकाह किए थे। उनके तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। इनमें चार बच्चे पहली पत्नी और दो बच्चे दूसरी पत्नी के हैं। धनतेरस वाले दिन मिली थी धमकी, सुपारी देकर कराई हत्या
परिजन ने बताया कि अधिवक्ता ने रबूपुरा क्षेत्र निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के पास 10 लाख रुपये निवेश किए थे। कुछ दिन बाद और रुपये दिए गए। ब्याज आदि लगाकर रकम 16 लाख रुपये हो गई थी। वर्तमान में प्रॉपर्टी डीलर बीटा-2 थाना क्षेत्र के ही सेक्टर में रहता है। उसने अधिवक्ता की रकम एक विवादित जमीन में फंसा दी थी। इसके कारण से अधिवक्ता उससे रुपये की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि धनतेरस वाले दिन प्रॉपर्टी डीलर ने घर आकर हत्या की धमकी दी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने घर आकर जांच की। इसके बाद चौकी पर भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने धमकी देने वाले पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। उनका आरोप है कि आरोपी ने घंघोला के बदमाशों को सुपारी देकर हत्या कराई है। बता दें कि घंघोला गैंगस्टर सुंदर भाटी का भी गांव है।
विज्ञापन
रेकी कर रहा था आरोपी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी मुवक्किल से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी हुई है कि हमलावर सेक्टर में रेकी कर रहा था। अधिवक्ता के पीछे वह भी पार्क से निकलकर सर्विस रोड पर पहुंचा और वारदात की। इसके बाद बदमाश दूसरे गेट से सेक्टर की ओर फरार हो गया। आशंका है कि आरोपी के अन्य साथी वाहन लेकर कहीं खड़े रहे होंगे। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
कई पहलुओं से की जा रही जांच
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अधिवक्ता ने कुछ साल पहले ही वकालत का पंजीकरण कराया था। उससे पहले प्रॉपर्टी का काम करते थे। मामले में विवादित संपत्ति से जुड़े केस लड़ने व इसी क्षेत्र में निवेश को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। अधिवक्ता ने साढ़े तीन साल पहले बड़े भाई की पत्नी से दूूसरा निकाह किया था। गांव में भी पूर्व में कुछ लोगों से विवाद था और रबूपुरा थाने में भी एक केस उन पर दर्ज था। हालांकि, उसमें एफआर लग गई थी, इसलिए सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।