फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advik's hat-trick secured the win

Noida News: अद्विक की हैट्रिक से दिलाई जीत

Fri, 09 Oct 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Advik's hat-trick secured the win
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 स्थित कैंब्रिज स्कूल में चल रहे दूसरे कैम्ब्रिज अंडर-19 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के चौथे दिन दो मुकाबले हुए।पहले मुकाबले में बाल भवन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। टीम की ओर से त्रियांश ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। कैम्ब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा की ओर से कबीर कपाही ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेटर नोएडा की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा ने 134 रन बनाए। हर्षिता त्यागी ने 35 रन और अद्विक ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया। जवाब में ऋषभ पब्लिक स्कूल, मयूर विहार की ओर से अद्वैत भट्ट ने 65 रन की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी चार विकेट हासिल किए। हालांकि, अद्विक ने गेंद से कमाल करते हुए चार विकेट लेने के साथ हैट्रिक भी दर्ज की। उनके प्रदर्शन की बदौलत कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा ने मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed