फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Adulterated diesel was also reaching the petrol pumps of the district...

Noida News: जिले के पेट्रोल पंप पर भी पहुंच रहा था मिलावटी डीजल

Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Adulterated diesel was also reaching the petrol pumps of the district...
मेरठ। गेझा स्थित गोदाम में तैयार किया जा रहा मिलावटी डीजल जिले के पेट्रोल पंप और फैक्टरियों में बड़े स्तर पर आपूर्ति किया जा रहा था। विभिन्न कंपनियों के जेनरेटर में भी इसी मिलावटी डीजल का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिले में कई पेट्रोलियम कंपनियों के 350 से अधिक पेट्रोल पंप और बड़ी संख्या में फैक्टरियां हैं। कई पेट्रोल पंप पर मिलावटी डीजल की शिकायतें सामने आईं हैं। गोदाम से बरामद किया गया केमिकल सॉल्वेंट बताया गया है।
विज्ञापन

परतापुर में पहले भी उजागर हुआ है अवैध धंधा
अवैध डीजल व पेट्रोल तैयार करना हो या फिर पाइप लाइन और टेंकरों से चोरी का मामला। इस तरह के मामले परतापुर क्षेत्र में गांव पूठा, रिठानी, गेझा में पहले भी सामने आए हैं। गांव पूठा, रिठानी, गेझा आदि आसपास के गांवों में डीजल का अवैध कारोबार होता रहा है। छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई हैं। लोग पुलिस के संरक्षण में अवैध धंधा संचालित होने का भी आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन


डीजल- पेट्रोल की जांच के लिए कंपनी को लिखेंगे
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भी मिलावटी डीजल आपूर्ति किया जा रहा था। पेट्रोल पंप के डीजल व पेट्रोल की जांच के लिए सभी पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। जो पंप संचालक मिलावटी डीजल बेच रहे होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed