फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admit card issued for CBSE exams

Noida News: सीबीएसई परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी

Tue, 07 Feb 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Admit card issued for CBSE exams
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रिंसिपल को दिए गए यूज़र आईडी और पासवर्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया गया है। डाउनलोड करने के बाद स्कूल प्रिंसिपल उस पर हस्ताक्षर करके ही छात्रों को प्रवेश पत्र देंगे।

एडमिट कार्ड पर छात्र का रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा सेंटर की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी, और किस दिन कौन से विषय की परीक्षा है इसके संबंध में जानकारी होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। परीक्षा हॉल में 10:00 बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा देने के लिए छात्रों को स्कूल की यूनिफॉर्म में आना होगा। सीबीएसई की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले अपने सेंटर को अवश्य देखकर आएं। मालूम हो कि सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं अप्रैल तक चलेंगी। दसवीं की परीक्षाएं 21 मार्च और बाहरवीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल को समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed