फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration team sealed the office of

प्रशासन की टीम ने किया एसजेपी बिल्डर का ऑफिस सील

Wed, 09 Mar 2022 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Administration team sealed the office of
एसजेपी इंफ्राटेक लिमिटेड बिल्डर की साइट को किया गया सील। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की तहसील दादरी की टीम ने मंगलवार को एसजेपी इंफ्राकॉन बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर यह कार्रवाई की गई है। बिल्डर के खिलाफ कुल 4.86 करोड़ रुपये बकाया हैं। अफसरों का कहना है कि पैसे देने के बाद ही ऑफिस खोलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। यूपी रेरा की काफी आरसी पर वसूली नहीं होने से खरीदार हाईकोर्ट का रुख कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत मंगलवार को दादरी तहसील की टीम ने ग्रेनो वेस्ट स्थित एसजेपी इंफ्राकॉन लिमिटेड बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया। दादरी एसडीएम आलोक गुप्ता ने बताया कि ऑफिस से सभी कर्मचारियों को बाहर कर सील लगा दी गई है। अगर बिल्डर सील को तोड़ेगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसजेपी बिल्डर ने पहली आरसी में कुछ धनराशि दी थी, लेकिन उसके बाद से कोई धनराशि जमा नहीं की है। कुल 4.86 करोड़ रुपये बकाया हैं। हाईकोर्ट में भी बिल्डर की आरसी के कई केस लंबित हैं। पैसा देने के बाद ही बिल्डर को कार्यालय खोलने की अनुमति दी जाएगी। अगर बिल्डर पैसा नहीं देगा तो चल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed