फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration busy in evacuating the flooded area, people were evacuated

Noida News: डूब क्षेत्र को खाली कराने में जुटा प्रशासन, लोगों को निकाला बाहर

Mon, 01 Sep 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Administration busy in evacuating the flooded area, people were evacuated
- डूब क्षेत्र में टीमें तैनात, निकाले गए लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन की टीम ने सोमवार रात से ही डूब क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक जिला प्रशासन की टीम ने अनाउंसमेंट कर लोगों को बाहर निकाला। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बाढ़ का अलर्ट जारी होने के बाद तहसील की टीमें डूब क्षेत्र में तैनात कर दी गईं हैं। शाम से ही लोगों को डूब क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। नोएडा के सेक्टर-135 में बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकाला गया। सामान के साथ लोग पशुओं को लेकर बाहर निकल गए है। ब्यूरो

जिले में 20 बाढ़ चौकियां सक्रिय
तहसील सदर-06-----संचार केंद्र सिंचाई विभाग याकूतपुर, प्राथमिक पाठशाला कुलेसरा,. प्राथमिक पाठशाला बादौली बांगर, अमीचंद इंटर कॉलेज कासना, प्राथमिक पाठशाला घरबरा, प्राथमिक पाठशाला लतीफपुर बांगर
विज्ञापन

तहसील दादरी-09---------नंदा पब्लिक स्कूल चोटपुर, साक्षी पब्लिक स्कूल छजारसी, देव विद्यापीठ पब्लिक स्कूल चिपियाना खुर्द ऊर्फ तिगरी, कन्हैया पब्लिक स्कूल हैबतपुर, आरएस इंटरनेशनल स्कूल चोटपुर, न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल चिपियाना उर्फ खुर्द जिगरी, जागृति पब्लिक स्कूल चोटपुर, बारात घर हैबतपुर, साधना पब्लिक स्कूल छजारसी
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील जेवर-05-------जनता इंटर कॉलेज जेवर, प्राथमिक स्कूल मेवला गोपालगढ़, प्राइमरी स्कूल झुप्पा, शिव मंदिर भाईपुर ब्रह्मनान, तहसील कंपाउंड तहसील जेवर
बाढ़ से बचाव के लिए यहां है तटबंध
तहसील सदर में अट्टा तटबंध,यमुना नदी, हिंडन यमुना दोआब बांध यमुना नदी, मार्जिनल बांध यमुना नदी, इलाहाबास बांध हिंडन नदी और तहसील दादरी में कुलेसरा बांध हिंडन नदी, एमिनाबाद बांध हिंडन नदी, हिंडन यमुना दोआब बांध,. हिंडन तटवर्ती बांध हिंडन नदी है। वहीं जेवर तहसील में अट्टा तटबंध यमुना नदी, चौधरी चरण सिंह जेवर टप्पल तटबंध है।


बनाए गए हैं शरणालय
प्रशासन ने जगह-जगह शरणालय बनाए हैं। जेवर तहसील के जूनियर हाई स्कूल फलेदा बांगर और सदर तहसील के संचार केंद्र सिंचाई विभाग याकूतपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेसरा, प्राथमिक पाठशाला बदौली बांगर, अमीचंद इंटर कॉलेज कासना,. सिविलियन विद्यालय घरबरा और प्राथमिक पाठशाला लखीमपुर बांगर को शरणालय बनाया गया है। तहसील दादरी ने सामुदायिक केंद्र सेक्टर 115, आरएस इंटर कॉलेज स्कूल चोटपुर, नंदा पब्लिक स्कूल चोटपुर, जागृति पब्लिक स्कूल चोटपुर, डीवीपी पब्लिक स्कूल यूसुफपुर चकसावेरी , साक्षी पब्लिक स्कूल छजारसी, कंपोजिट विद्यालय छजारसी और कन्हैया पब्लिक स्कूल हैबतपुर को शरणालय बनाया गया है।

जेवर की कई गांव के खेतों में घुसा पानी
यमुना सिटी/ रबूपुरा (संवाद)। यमुना का जलस्तर बढ़ने से रबूपुरा और जेवर क्षेत्र के कई गांवों और खेतों में पानी पहुंचने लगा है। मंगलवार को पानी की ओर बढ़ोतरी होने का प्रशासन ने आशंका जताई है। जेवर तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान के मुताबिक सभी बार चौकियां और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए यमुना किनारे के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed