फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ADGP Shiv Kumar Burma along with Moga Police launched Operation Kaso

Noida News: एडीजीपी शिवे कुमार बर्मा ने मोगा पुलिस के साथ मिल चलाया ऑपरेशन कासो

Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ADGP Shiv Kumar Burma along with Moga Police launched Operation Kaso
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध युद्ध मुहिम के अंतर्गत, डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देश पर एडीजीपी शिवे कुमार बर्मा के नेतृत्व में मोगा के एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में मंगलवार सुबह जिले के विभिन्न ड्रग हॉट स्पॉट इलाकों में ऑपरेशन कासो चलाया गया।
सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में डीएसपी, थाना सिटी और थाना सिटी साउथ के एसएचओ सहित 200 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने 40 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और उनके संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा करीब 20 संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई है। एडीजीपी शिवे कुमार बर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस अब किसी भी नशा तस्कर को बख्शने वाली नहीं है।
विज्ञापन

मोगा के इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में नशा तस्करों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें कई अहम सुराग और सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मोगा पुलिस ने कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा कई युवाओं को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भर्ती करवाया गया और कुछ को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए हैं। एडीजीपी बर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस ने बड़े तस्करों को जेल के अंदर पहुंचा दिया है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस बॉर्डर एरिया में ड्रोन की मदद से भी निगरानी रख रही है ताकि सीमा पार से नशे की तस्करी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed