{"_id":"6ae89f9fad56a0f14a02d18b","slug":"additional-buses-to-run-from-noida-to-purvanchal-during-diwali-and-chhath-noida-news-c-1-noi1095-4898735-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली-छठ पर नोएडा से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली-छठ पर नोएडा से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
त्योहार पर भीड़ के अनुसार फेरे बढ़ाने और सभी बसें दुरुस्त रखने के निर्देश
6 से 17 नवंबर तक विशेष प्रोत्साहन अवधि घोषित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा रोडवेज ने बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से अधिक से अधिक बसें संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 6 से 17 नवंबर तक विशेष प्रोत्साहन अवधि घोषित की गई है। इस दौरान बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही चालकों और परिचालकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
नोएडा क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने 30 अक्तूबर को दोनों डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। इसके तहत सभी बसों की तकनीकी जांच और मरम्मत पहले से पूरी करने को कहा गया है, जिससे त्योहार के दौरान रास्ते में बस खराब होने से यात्रियों को परेशानी न हो। बसों में डीजल, टिकट और ईटीएम मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के भी निर्देश हैं।
निगम के दिशा-निर्देशों के अनुसार त्योहार से पहले शुरुआती दिनों में दिल्ली-एनसीआर से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अधिक बसें लगाई जाएंगी। वहीं, दीपावली के बाद वापसी और छठ पर्व के आसपास यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रोत्साहन योजना के तहत संविदा और आउटसोर्सिंग चालकों-परिचालकों को 11 दिन ड्यूटी करने और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाने पर 4400 रुपये दिए जाएंगे। 12 दिन ड्यूटी करने पर यह राशि 4800 रुपये होगी। निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त भुगतान का भी प्रावधान है। डिपो और कार्यशाला के कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है।