{"_id":"67eff58fd17688d56608cc23","slug":"ad-grnoida-news-c-23-1-vns1013-58281-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरेलू कलह के चलते मां ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरेलू कलह के चलते मां ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
(अमेठी के ध्यानार्थ)
फोटो
-मामले की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच के लिए डीवीआर कब्जे में लिया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुराना हैबतपुर गांव में घरेलू कलह के चलते महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ लोहे की ग्रिल की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान आरती (35), बेटी सोहनी (6) और बेटे रोहान (4) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच के लिए डीवीआर को कब्जे में लिया गया है।
मूलरूप से रायबरेली के फुर्सतगंज निवासी राजकुमार (43) हैबतपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका व उनके भाई राजाराम का हैबतपुर गांव में चार मंजिला मकान है। दोनों का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। राजकुमार भूतल पर रहते हैं। भाई राजाराम और उनका परिवार प्रथम तल पर रहता हैं। जबकि दूसरे व तीसरे तल पर किरायेदार रहते हैं। राजकुमार के अलावा उनके भाई राजाराम की दिल्ली स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में फूलों की दुकान है। रोजाना की तरह राजकुमार व उसका भाई राजाराम शुक्रवार सुबह ऑटो लेकर घर से निकले थे। राजाराम की पत्नी अपने दो बच्चों के संग दल्लुपुरा स्थित बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में गई थी। घर पर राजाराम का एक बेटा रोहित, राजकुमार की पत्नी आरती, उसकी बड़ी बेटी रोहनी, छोटी बेटी सोहनी व बेटा रोहान घर पर थे। परिजन ने बताया कि साढ़े 10 बजे के करीब उनकी महिला अपने बेटे रोहान को गोद में लेकर चौथी मंजिला पर चली गई। दोनों बहने सोहनी व रोहनी उसके साथ एक कमरे में टीवी देख रही थीं। महिला को ऊपर जाता उसकी पुत्री सोहनी भी पीछे-पीछे चली गई। महिला ने बच्चों को ऊपर ले जाकर मोमटी का दरवाजा बंद कर लिया। मृतका ने पहले सोहनी को मोमटी के गाटर से फंदा लगाकर लटकाया। रोहन के साथ खुद को लोहे की रेलिंग से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर नीचे लटक गई। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब तीनों के शवों को लटका देख तो मकान में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदारों को छत पर आने से रोकने के लिए महिला ने मोमटी के दरवाजे पर कुंडी लगाई थी। आनन-फानन में पड़ोस के लोगों ने मोमटी का दरवाजा तोड़कर तीनों को फंदे से उताकर गौर सिटी स्थित एक एलवाईएफ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इलाके में छाया मातम
राजकुमार की बड़ी बेटी रोहनी (9) घटना के वक्त नीचे टीवी देख रही थी। पहले महिला भी अन्य दो बच्चों को लेकर टीवी देख रही थी, लेकिन अचानक से वह बच्चों को साथ लेकर छत पर चली गई। परिजन ने महिला को अपने दो बच्चों को छत पर ले जाते हुए देखा भी था। लेकिन महिला ने कहा कि वह कपड़े उतारने के लिए जा रही है। वहीं घटना के वक्त राजकुमार घर से काम के सिलसिले में बाहर थे। मृतका सोहनी दूसरी व रोहान केजी का छात्र था। महिला का घटना से पूर्व की रात अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी बात से महिला नाराज थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के कारण महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। -शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन