फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action will be taken if allottees apply: Nandi

आवंटियों के आवेदन तो होगी कार्रवाई : नंदी

Fri, 04 Jul 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if allottees apply: Nandi
औद्योगिक विकास मंत्री ने की नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा, नक्शा पास करने में मिलीं खामियां
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण के हर विभाग के काम और उसकी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नक्शा पास होने की प्रक्रिया देखी, जिसमें खामियां पकड़ीं और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवंटियों के आवेदन रोक कर न रखें। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। औद्योगिक विकास मंत्री शनिवार सुबह 11 बजे यमुना प्राधिकरण में समीक्षा बैठक करेंगे।
नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा में सामने आया कि नियोजन विभाग में औद्योगिक, वाणिज्यिक और आईटी, आईटी इंस्टीट्यूट के प्लॉट का नक्शा पास करने में दोहरे मानक अपनाए जा रहे हैं। किसी प्लॉट का नक्शा या उससे जुड़ा काम एक दिन में हो रहा है तो किसी आवेदन पर महीनेभर लग रहा। कई आवेदनों पर एक जैसी ही आपत्तियां लगी थीं। इस पर मंत्री ने प्रक्रिया को सहज व पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि आर्किटेक्ट से गलती हो रही है तो उसे सूचित किया जाए।
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि भूखंड के लिए आवेदन और शिकायतों को लंबित न रखें, तुरंत निस्तारण होना चाहिए। लापरवाही मिली तो सीधे जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने नक्शा पास करने की प्रक्रिया देखी। प्रक्रिया का ऑनलाइन परीक्षण कराया तो पाया गया कि नक्शा पास कराने के तीनों लेयर में समस्या आई। मंत्री ने फर्स्ट लेयर में ही कमी पकड़ने की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने विकास कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। भंगेल व चिल्ला एलिवेटेड रोड, सेक्टर-96 प्रशासनिक भवन के निर्माण प्रगति जानी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने मंत्री को प्राधिकरण की योजनाओं व विकास की तैयारियों की जानकारी दी। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजनाओं पर प्रजेंटेशन दिया। विकास कार्य और अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी। वित्तीय स्थिति और फ्लैट खरीदारों जैसे मामलों पर भी मंत्री ने जानकारी ली।
-------------
बिल्डरों से जुड़े केस में मजबूत पैरवी हो
बिल्डर-खरीदार प्रकरण पर मंत्री ने निर्देश दिया कि कोई मामला कोर्ट में जा रहा है तो प्रभावी पैरवी प्राधिकरण करे। वकील के भरोसे केस को न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े कामकाज में तेजी लाई जाए। किसी भी प्लॉट का आवंटन होने पर उसका ब्यौरा अलग-अलग विभाग में होता है। इसे ऑनलाइन व्यवस्था में एक साथ जोड़ा जाए, ताकि आवंटी को जरूरत पड़ने पर अलग-अलग विभागों का चक्कर न लगाना पड़े। टीएम, ट्रांसफर की प्रक्रिया को और सहज बनाया जाए।
----
शहर में बड़ी कंपनियां-निवेश आ रहे, लैंड बैंक बढ़ाएं
मंत्री ने कहा कि नोएडा में देश की बड़ी कंपनियां व निवेशक आ रहे हैं। इसलिए जमीन की मांग है। उन्होंने लैंड बैंक बढ़ाने को कहा। मंत्री ने उद्यान के कामकाज को और बेहतर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि दिल्ली या ग्रेटर नोएडा से प्रवेश करने पर हरियाली तो दिखती है, लेकिन उसकी देखरेख और सजावट नहीं दिखती। पेड़ों की छटाई बेहतर तरीके से हो।
---------------
अतिक्रमण पर सख्ती से निपटें

ग्रेनो प्राधिकरण को उन्होंने अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए। ग्रेनो प्राधिकरण में कर्मचारियों की कमी के मुद्दे पर मंत्री ने प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन सेक्टरों में रख-रखाव की कमी है, वहां के ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो। फीडबैक के लिए नंबर साइन बोर्ड पर लिखाया जाए।
पर्ची-खर्ची का खेल खत्म
करीब पांच घंटे तक चली समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि सपा-बसपा सरकार में प्राधिकरण में पर्ची-खर्ची का खेल चलता था। भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगाई है। जिसने भी भ्रष्टाचार किया उसे बख्शा नहीं गया। मंत्री ने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी विभागीय जांचे चल रही हैं उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण कर कार्रवाई करें। मंत्री ने सीएजी की 207 आपत्तियों में से 68 के ही निस्तारित होने पर भी सवाल उठाया। विद्युत यांत्रिक परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताई। मंत्री की समीक्षा बैठक में सचिव औद्योगिक विकास प्रांजल यादव भी मौजूद रहे। एनईए ने किया स्वागत

किया स्वागत
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्राधिकरण पहुंचने पर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) ने स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा ने गुलदस्ता भेंट किया।

-----

आम जन से जुड़े कामकाज को त्वरित और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में कई काम प्राधिकरण के बहुत अच्छे मिले हैं, कुछ जगहों पर सुधार की जरूरत मिली उसके लिए निर्देश दिए गए हैं। - नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री, औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed