फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action will be taken against those who adulterate food products.

Noida News: खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Jun 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who adulterate food products.
ग्रेटर नोएडा। डीएम ने मंगलवार को एनआईसी के सभागार में शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक की। डीएम ने कहा है कि छापेमारी व विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जाए। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए भेज जाए। प्रयोगशाला जांच में अगर किसी नमूने में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबों, स्कूलों, कॉलेजों व छात्रावासों की कैंटीनों का नियमित और आकस्मिक निरीक्षण कराया जाए। समीक्षा के दौरान ब्लड बैंक, मेडिकल स्टोर्स, दवा निर्माण इकाइयों एवं कॉस्मेटिक उत्पादों की नियमित जांच करने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed