फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action taken against doctor and ward boy for making fake medical report

Noida News: फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में डॉक्टर और वॉर्ड बॉय पर कार्रवाई

Fri, 03 Apr 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Action taken against doctor and ward boy for making fake medical report
जिला अस्पताल और दादरी सीएचसी में पीड़ित से 71 हजार रुपये रिश्वत लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का है आरोप
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल और दादरी सीएचसी में 71 हजार रुपये रिश्वत लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के मामले में डॉक्टर और वॉर्ड बॉय पर कार्रवाई हुई है। डॉक्टर की इमरजेंसी सेवा रोक दी गई है और वॉर्ड बॉय को हटा दिया गया है। इसके अलावा सीएमओ स्तर से कमिटी गठित की गई है जिससे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

जारचा निवासी शख्स ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है कि सीएचसी दादरी और जिला अस्पताल में पैसे लेकर फर्जी मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार की जाती है। पिछले दिनों उसने दादरी सीएचसी में बिना चोट के पक्की मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी से बात की थी। दोनों के बीच 11 हजार में बात तय हो हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सीएचसी पर डिमांड के हिसाब से पैसे न देने पर रिपोर्ट बनाने के लिए तैयार नहीं हुए। रिश्वत देने के बाद वहां मेडिकल जांच के कागजात लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनाने की बात फाइनल होने के बाद उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे के लिए कर्मचारी को 30 हजार रुपये भी दिए। इसके अलावा कान में छोटे आकार के ट्रामैटिक पर्फोरेशन के लिए 30 हजार रुपये लेने की बात सामने आ रही है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैगर लिखित आदेश के लैब टेक्नीशियन पर कार्रवाई का दावा
सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार का कहना है कि वॉर्ड बॉय वीरेंद्र भाटी को हटा दिया गया है। डॉक्टर की जांच पूरी होने तक इमरजेंसी सेवा रोक दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने इस मामले में बिना लिखित आदेश के ही टेक्नीशियन को रेडियोलॉजी विभाग से हटाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed