{"_id":"68ed68fa726dcdd6ed0221dd","slug":"action-taken-against-19-people-for-encroachment-na-news-c-5-1-drn1046-811356-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर अतिक्रमण करने पर 19 लोगों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर अतिक्रमण करने पर 19 लोगों पर हुई कार्रवाई
Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 19 लोगों पर पुलिस एक्ट और शांतिभंग के तहत चालान की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि विकासनगर मुख्य बाजार, हरबर्टपुर, कुल्हाल, डाकपत्थर, ढकरानी और बरोटीवाला क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 16 लोगों पर पुलिस एक्ट और तीन लोगों पर शांतिभंग के तहत चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 750 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन