फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action Taken aftr Violence in Noida Notices Issued to 43 Contractors 10 Licenses Revoked

नोएडा में हिंसा के बाद कार्रवाई: 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस किए निरस्त; श्रमिकों का कर रहे थे शोषण

Sat, 18 Apr 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 11:01 PM IST
सार

श्रम विभाग के प्रवर्तन दल के रडार पर ऐसे संविदाकार और भी हैं जो श्रम कानूनों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं और श्रमिकों का हक छीन रहे हैं। ऐसे संविदाकारों पर कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Action Taken aftr Violence in Noida Notices Issued to 43 Contractors 10 Licenses Revoked
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद से अनियमितता कर रहे संविदाकारों पर श्रम विभाग एक बाद एक नकेल कसता जा रहा है। अपर श्रमायुक्त ने ऐसे 43 संविदाकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है तो वहीं 10 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

विज्ञापन

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बनी रहे और कामगारों के साथ नियमों के विरुद्ध काम करने वाले संविदाकारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। विभाग प्रवर्तन की टीम को अलग अलग हिस्सों में भेजकर ऐसे संविदाकारों को चिह्नित कर उनकी जांच कर रहा है और अनियमितता पाने पर उन पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जांच के दौरान 10 ऐसे संविदाकार पाए गए जो श्रम कानूनों की गंभीर रूप से अनियमितता करते पाए गए, जिसके बाद उनके लाइसेंस निरस्त करने के बाद उन्हें काली सूची में डालने के लिए यूपी श्रम विभाग को पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन

श्रमिकों का शोषण करने वाले संविदाकार रडार पर
श्रम विभाग के प्रवर्तन दल के रडार पर ऐसे संविदाकार और भी हैं जो श्रम कानूनों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं और श्रमिकों का हक छीन रहे हैं। ऐसे संविदाकारों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा उद्यमियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अनियमितता करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों की जानकारी उपवब्ध कराएं, ताकि उन पर ठोस कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed