{"_id":"64a328e3b716db28aa0ef5e9","slug":"action-on-20-school-buses-for-violating-rules-noida-news-c-1-noi1096-685543-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नियमों का उल्लंघन करने पर 20 स्कूली बसों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नियमों का उल्लंघन करने पर 20 स्कूली बसों पर कार्रवाई
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर 20 स्कूली बसों पर कार्रवाई
- पांच को किया गया सीज, 15 के कटे चालान, लगातार चलेगा अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने सोमवार को अभियान चलाकर 20 स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई की। पांच बसों को सीज कर दिया गया। जबकि 15 बसों के चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान कुछ बसों में बच्चे बैठे थे, उन्हें सही सलामत घर पहुंचाया गया।
गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद सोमवार से स्कूल खुलने पर बसों और वैन में बच्चों को लाने और ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व में हो चुके हादसों के मद्देनजर स्कूल बंद होने पर परिवहन विभाग ने स्कूली बसों के फिटनेस समेत अन्य नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी कई स्कूलों ने इसका पालन नहीं किया। ऐसे में सोमवार को अभियान के दौरान बसों के फिटनेस टेस्ट नहीं होने और मानकों पर खरे नहीं उतरने पर प्रवर्तन के अधिकारियों ने कार्रवाई की।
नौनिहालों को लेकर दौड़ रहीं 142 खटारा बसें और वैन
जिले में 1868 स्कूली बसें और 239 स्कूली वैन पंजीकृत हैं। उनमें से खटारा हो चुकीं 142 बसें और 41 वैन बच्चों की जान से खिलवाड़ करते हुए सड़कों पर दौड़ रही हैं। वहीं 177 बसें और 40 वैन ऐसी हैं, जिनका परमिट समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी सड़कों पर धड़ल्ले से चल रही हैं। विभाग ने संचालकों को तीन बार नोटिस जारी कर चेताया भी था लेकिन वह मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट्स
स्कूली बसों को कई बार चेताया गया है। फिर भी इनकी मनमानी जारी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही।
सियाराम वर्मा, एआरटीओ