{"_id":"63cd34be61fb685df20c52a9","slug":"action-may-be-taken-against-the-manager-of-greno-authority-today-na-news-c-23-1-noi1091-2219-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण के प्रबंधक पर आज हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण के प्रबंधक पर आज हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
अधूरे काम के बावजूद फैक्ट्री को जारी किया था कंप्लीशन सर्टिफिकेट
एसीईओ ने तीन दिन की मोहलत प्रबंधक को दी थी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के प्रबंधक द्वारा अधूरे काम होने के बावजूद फैक्ट्री को कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने के मामले में सोमवार को उन पर कार्रवाई हो सकती है। चूंकि एसीईओ ने तीन दिन की मोहलत प्रबंधक को दी थी और वह पूरी हो गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग में तैनात प्रबंधक राजेश शर्मा ने ईकोटेक-3 स्थित फैक्ट्री में दमकल समेत अन्य कार्य अधूरे होने के बावजूद कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। इस मामले में शिकायत हुई तो आला अधिकारियों ने तीन दिन में अपना जवाब देने की मोहलत प्रबंधक को दी थी। हालांकि प्रबंधक ने अभी जवाब नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि सोमवार को एसीईओ अमनदीप डुली की ओर से संबंधित अफसर के खिलाफ मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी को पत्र लिखा जाए। इसके बाद औद्योगिक विभाग को कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
नियुक्ति में गड़बड़ी मामले में फिर से जांच के निर्देश
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण में 70 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी के मामले की जांच में चार माह बाद भी कुछ नहीं निकला है। बताया जाता है कि तीन सदस्यीय कमेटी ने भी इस मामले में शिथिलता बरती और कई अधिकारी-कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस पूरी रिपोर्ट को लेकर सीईओ ने आपत्ति जताई और फिर से जांच करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि जांच कमेटी ने कई अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया है।