फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ACP cut challan invoice of head constable for not wearing mask properly

नोएडा : मास्क ठीक से नहीं लगाने पर एसीपी ने हेड कांस्टेबल का काट दिया चालान, लोगों को दिया सख्त संदेश

Mon, 31 May 2021 06:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 31 May 2021 06:31 PM IST
सार

रविवार को यूपी पुलिस ने सराहनीय उदाहरण पेश किया है। गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देशानुसार कोविड नियमों का पालन कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों को दंडित भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
ACP cut challan invoice of head constable for not wearing mask properly
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो

विस्तार

कोरोना महामारी पर ब्रेक लगाने के लिए लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन कराने के लिए लोगों के प्रति पुलिस सख्ती भी बरत रही है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से कई लोगों के चालान भी काटे गए हैं। 

विज्ञापन


इस बीच रविवार को यूपी पुलिस ने सराहनीय उदाहरण पेश किया है। गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देशानुसार कोविड नियमों का पालन कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों को दंडित भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल का सही ढंग से मास्क न लगाने पर मौके पर मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त सेन्ट्रल नोएडा प्रथम अब्दुल कादिर ने उनका चालान काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी की ओर से हेड कांस्टेबल मनोज कुमार का एक हजार रुपये का चालान कर दंडित किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर लोगों में संदेश दिया कि हर हाल में हमें कोविड नियमों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed