फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Achieving the target of tax collection will be a challenge

Noida News: निर्धारित कर संग्रह के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा चुनौती

Fri, 12 Sep 2025 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Achieving the target of tax collection will be a challenge
-22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, त्योहारी सीजन में खपत बढ़ने की उम्मीद, लेकिन कम दरों से राजस्व पर दिख सकता है असर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की संशोधित दरें 22 सितंबर से लागू हो रही हैं। इसी दिन से नवरात्र का शुभारंभ भी हो रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी का ग्राफ तेजी पकड़ सकता है। उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित होगा, लेकिन राज्य कर विभाग के लिए वार्षिक जीएसटी संग्रह का लक्ष्य पाना अब और कठिन हो जाएगा।

दरअसल प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को लगभग 20,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि संशोधित दरों के चलते कर संग्रह पर सीधा असर पड़ेगा। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश सरकार ने 10,980 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया था, लेकिन विभाग केवल 73 प्रतिशत ही हासिल कर पाया। इस बार लक्ष्य लगभग 94 प्रतिशत अधिक है। जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

नई दरों से उपभोक्ताओं को फायदा होगा और बाजार में रौनक लौटेगी। त्योहारी सीजन पर बाजार में खरीदारी की लहर उठने की संभावना है। जिससे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान और सजावटी सामान पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। विभागीय अधिकारी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बढ़ी हुई खपत से राजस्व संग्रह में आंशिक सुधार होगा। राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश विजय का कहना है कि त्योहारी सीजन में अधिक खपत से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन दरों में कमी से राजस्व बढ़ाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed