{"_id":"69d8ac4d80e0defc1c09f4b2","slug":"accusing-of-giving-him-bad-petrol-youth-poured-petrol-on-himself-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी सनक: खराब पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए युवक पहुंचा पंप, बोला- बाइक खराब हो गई, फिर खुद पर डाला तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी सनक: खराब पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए युवक पहुंचा पंप, बोला- बाइक खराब हो गई, फिर खुद पर डाला तेल
Fri, 10 Apr 2026 01:23 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:23 PM IST
सार
खराब पेट्रोल देने का आरोप लगाकर रवि नामक युवक ने शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप पर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उसने दो अप्रैल को तेल भरवाकर आठ अप्रैल को खराब पेट्रोल से बाइक खराब होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक में खराब पेट्रोल देने का आरोप लगाकर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों व पुलिस ने उसे वहां से हटाकर नहलाया। इसके बाद युवक वापस चला गया।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि निठारी निवासी रवि ने दो अप्रैल को होशियारपुर पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाया था। आठ अप्रैल को वह पेट्रोल पंप पर आया और खराब पेट्रोल देने की बात कही। उसने कहा कि खराब पेट्रोल देने से उसकी बाइक में खराबी आ गई है।
विज्ञापन
रवि ने पेट्रोल पंप संचालक से पैसे वापस करने की मांग की। शुक्रवार सुबह एक बार फिर रवि पेट्रोल पंप पर पहुंचा और पैसे की मांग की। इस दौरान रवि ने बैग से पेट्रोल निकालकर अपने उपर डाल दिया। इसके बाद तुरंत ही कर्मचारियों व पुलिस ने उसे हटाया और नहलाकर उसके कपड़े बदलवाए।
विज्ञापन