फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused who commented with X handle arrested

Noida News: एक्स हैंडल से टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 04:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Accused who commented with X handle arrested
डीएम के एक्स हैंडल से टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के एक्स हैंडल से सुप्रिया श्रीनेत के वीडियो पर टिप्पणी करने के मामले में सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ के अतरौली निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को एक्स हैंडल हैक होने के बाद जिलाधिकारी की ओर से जिला सूचना अधिकारी ने केस दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं। कुछ ही घंटे में आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र नई दिल्ली में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर बीते छह साल से कार्यरत है। आरोपी ने गलती के लिए माफी भी मांगी है। डीएम ने टिप्पणी को डिलीट करने के साथ ही मामले को लेकर सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed