फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused Vishal arrested in murder case of businessman Nitin Nagar in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: कारोबारी नितिन नागर केस में फरार विशाल गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद; भेजा गया जेल

Sun, 01 Mar 2026 05:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 01 Mar 2026 05:40 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में कारोबारी नितिन नागर की हत्या के मामले में फरार आरोपी विशाल को पुलिस ने एमआर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। 

विज्ञापन
accused Vishal arrested in murder case of businessman Nitin Nagar in Greater Noida
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक कारोबारी नितिन नागर पुत्र फिरे की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी विशाल को रविवार को एमआर गोल चक्कर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है।  आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि लुक्सर निवासी नितिन नागर की बीती 24 फरवरी को घर के बाहर तीन बदमाश ने गोली मारने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर राजेश, नितिन, सचिन, विपिन, मोनू और जितेंद्र उर्फ जीते को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी विशाल फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़, दिल्ली आदि जगह पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इस हत्याकांड में मामा राजेश और उसका भांजा नितिन मुख्य साजिशकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने 2024 में हुई विनय नागर की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड में कारोबारी और उसके साथियों का नाम सामने आया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी। पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने तमंचा कहां से, कब और किससे खरीदा था। आरोपी को तमंचा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed